पॉप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पॉप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 सितंबर 2015

एरेस तू

0टिप्पणियां
यूरोप दूसरे विश्वयुद्ध की त्रासदी से विश्वयुद्ध के बाद भी लम्बे समय तक न सिर्फ आर्थिक, बल्कि मानसिक तौर पर भी जूझता रहा। युद्ध की क्षति से उबरने में इन देशों को काफी वक़्त लगा। इस बीच यूरोपीयन ब्राडकास्टिंग यूनियन ने लोगों के हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए गानों की एक सालाना प्रतियोगिता शुरू करने का निर्णय लिया। यह १९५५ की बात है। अगले साल धूमधाम से यूरोपीयन सॉन्ग कॉन्टेस्ट की शुरुआत लुगानो, स्विट्ज़रलैंड में हुई। इस प्रतियोगिता को यूरोविज़न कांटेस्ट के  नाम से जाना गया। पहले साल सात देशों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आजतक तकरीबन ५२ देश इस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं और इस कार्यक्रम को न सिर्फ सबसे लम्बे समय चलने वाला कार्यक्रम माना जाता है बल्कि यह सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले टीवी कार्यक्रमों में से है।

इस कार्यक्रम की खूबसूरती इसमें है कि लगभग सभी देशों से आने वाले गीत आपको पसंद आएंगे। १९५६ का पुरस्कार स्विट्ज़रलैंड को "रिफ़्रेन" गीत के लिए मिला। खैर, इस गीत के बारे में बात फिर कभी। मेरा ध्यान जिस गीत ने एकाएक खींचा था वह १९७३ की प्रतियोगता में  दूसरा स्थान पाने वाला एक गीत था, जिसका नाम आप ऊपर पढ़ चुके हैं। हिस्पानी बैंड "मोसेदादेस" को अपने गीत "एरेस तू" के लिए यह पुरस्कार मिला था। बाकी गीतों की अपेक्षा यह ज़्यादा कर्णप्रिय गीत है; इतना कि इसका अंग्रेजी वर्शन "टच द विंड" भी खासा मक़बूल हुआ था अंग्रेजी के अलावा मोसेदादस ने ही इस गीत के अलग संस्करण पांच अलग भाषाओं में गाए। इसके बाद तो इस गीत को कई अन्य भाषाओं में अलग-अलग लोगों द्वारा गाया गया।

पिछले दिनों एक ख़ास प्रोजेक्ट के लिए मैंने अपनी टीम में एक ब्राज़ीलियाई, एक स्पेनी, एक ताईवानी और एक जापानी कन्या को छः - छः महीनों के लिए लिया। इत्तेफ़ाकन ब्राज़ीली और स्पेनी कन्याएं एकनामा हैं - आक़ेल; हालांकि लिखने का तरीका अलग-अलग है। बहरहाल, एक-दूसरे की संस्कृतियों को समझने को कोशिश करते हुए हमारी अक्सर चाय-कॉफ़ी के दौरान कभी चीन-जापान, कभी ब्राज़ील और कभी स्पेन-भारत के बारे में बातें होती हैं। संगीत इन चर्चाओं का अनिवार्य अंग है। एक दिन हिस्पानी संगीत की चर्चा छिड़ी तो मुझसे पूछा गया कि मुझे क्या और कौनसे गायक/बैंड पसंद हैं। ज़ाहिर है खुलिओ इग्लेसिआस इनमे से एक नाम थे। दूसरा कोई नाम मैंने नहीं लिया लेकिन मोसेदादस का ज़िक्र किया। हिस्पानी आक़ेल प्रतिक्रियास्वरूप खिलखिला दी और बोली, "आप अपने पैदा होने से पहले के गाने सुनते हो?"

दूसरी आक़ेल ने मेरा समर्थन करते हुए कहा कि उसे रोबेर्टो कार्लो के गाने बेहद भाते हैं और वह भी उसके पैदा होने से पहले गाता था। लेकिन जो बात नोटिसेबल थी वह उसने बाद में कही, "संगीत की कोई उम्र नहीं होती।"



नीचे गीत के बोल पहले स्पेनिश में, फिर अंग्रेजी में।

Como una promesa, eres tu, eres tu
Como una manana de verano
Como una sonrisa, eres tu, eres tu
Asi, asi, eres tu.
Toda mi esperanza, eres tu, eres tu
Como lluvia fresca en mis manos
Como fuerte brisa, eres tu, eres tu
Asi, asi, eres tu 
Eres tu como el agua de mi fuente 
(Algo asi eres tu)
Eres tu el fuego de mi hogar
Eres tu como el fuego de mi hoguera
Eres tu el trigo de mi pan 
Como mi poema, eres tu, eres tu
Como una guitarra en la noche
Todo mi horizonte eres tu, eres tu
Asi, asi, eres tu 
Eres tu como el agua de mi fuente
(Algo asi eres tu)
Eres tu el fuego de mi hogar
Eres tu como el fuego de mi hoguera
Eres tu el trigo de mi pan 
Eres tu... 

[English translation]
Like a promise, you are, you are
Like a summer morning
Like a smile, you are, you are
Like that, like that, you are
All my hope, you are, you are
Like fresh rain in my hands
Like a strong breeze, you are, you are
Like that, like that, you are

You are like the water of my source
(Something like that, you are)
You are like the fire of my home
You are like the fire of my bonfire
You are like the wheat of my bread
You are
Like a poem, you are, you are
Like a guitar in the night
My whole horizon, you are, you are
Like that, like that, you are


यह माना जाता रहा है कि यह गीत यूगोस्लाविया के १९६६ के एक गीत "Brez besed" की कॉपी है। मेरी राय में इस गाने में युगोस्लावी गाने का प्रभाव संभवतः हो लेकिन इसके बावजूद अपनी संरचना और भव्यता में एरेस तू Brez besed से अलग खड़ा नज़र आता है। फिलहाल तो आप इस गीत का लुत्फ़ लीजिये। 

सोमवार, 6 अगस्त 2012

गाना भी आसान और लड़ना भी नहीं मुश्किल

0टिप्पणियां
चीनी फिल्मों के जिस रूप से हम आमतौर पर रूबरू होते हैं वे शुरू से कुंग-फ़ू प्रधान रही हैं. हालाँकि साथ ही यह भी सच है कि चीनी फ़िल्में कुंग-फ़ू से भी आगे जाती हैं जैसे भारतीय फ़िल्में बॉलीवुड के अलावा भी बहुत कुछ हैं. इन मार्शल आर्ट फिल्मों में कुछ बड़े नाम भारत में भी मशहूर हैं जैसे ब्रूस ली, जैकी चान, सेमो हांग और जेट ली आदि. जैकी चान और जेट ली की फ़िल्में तो हमारे यहाँ बड़े पैमाने पर रिलीज़ होती हैं; खासकर जैकी चान की. वे एशिया के सबसे महंगे फिल्म कलाकार हैं. उनके बाद दूसरा नंबर रजनीकांत का आता है.






जैकी चान अक्सर कहते हैं कि वे फ़िल्में बनाते समय इस बात का ख्याल रखते हैं कि उनका बच्चों पर ग़लत असर न पड़े और पूरा परिवार साथ बैठकर उनकी फ़िल्में देख सके. यदि आपने उनकी फ़िल्में देखी हों तो आप पायेंगे कि यह सच भी है. बचपन में जब पहली बार उनकी तीन फ़िल्में एक के बाद एक देखीं थीं तो हफ़्ते भर तक हवा में उड़कर लोगों की हड्डियां तोड़ने के ख़्वाब देखता रहा था. यह सपना तो पूरा नहीं हुआ मगर कुंग फ़ू फ़िल्मों से मेरे लगाव में कोई कमी नहीं आई. मेरे कलेक्शन में जैकी चान और जेट ली की तमाम फ़िल्में हैं. सेमो हांग और बिआओ यूएन की भी जितनी फ़िल्में मिल सकीं मेरे पास मौजूद हैं. यिप मान सरीखी फ़िल्मों को भी मैं बड़े चाव से देखता हूँ.

जैकी चान की फिल्मों को आसानी से एक्शन फिल्मों की श्रेणी में रखा जा सकता है मगर वहाँ आपको कभी खून-खराबा नहीं दिखेगा और जितना भी एक्शन दिखाई देगा उसमें अनिवार्यतः हास्य का पुट होगा. बच्चों को ध्यान में रखते हुए ही उनकी फ़िल्मों में लिपलौकिंग या अंतरंग दृश्य नदारद होते हैं.

यह सभी जानते हैं कि चान अपने स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं और वे चाहते हैं कि उनके साथी कलाकार भी ऐसा ही करें. ऐसा हमेशा संभव नहीं होता. उनकी अपनी स्टंट की एक टीम है जो फ़िल्मों में साथी कलाकारों के स्टंट भी करती है या उसमें मदद करती है.
अगर बात करता गया तो बात खींचती ही जायेगी. जैकी चान पर और भी बहुत कुछ लिखा जा सकता है मगर यहाँ बात संगीत की होनी चाहिए.

उनके देश के बाहर जैकी चान की फ़िल्में देखने वाले जयादातर लोग यह नहीं जानते कि जैकी चान प्रसिद्द और सफल गायक भी हैं. उनके खाते में अबतक तकरीबन बीस एल्बम हैं. बीजिंग ओलंपिक्स का काउंटडाउन गीत (वी आर रैडी) जैकी चान ने ही गया था. अगर बगैर मेहनत किये उनका कोई गीत सुनना हो तो उनकी फिल्म के अंत में टाइटल गीत सुनिए. संभावना इसी बात की ज़्यादा है कि गीत उन्हीं की आवाज़ में होगा.

दूसरा आसान तरीका नीचे लगे गीत को सुनना है. यह गीत जैकी की नवीं अल्बम फर्स्ट टाइम से है और महिला स्वर सारा चेन का है. जाते जाते यह भी बताता चलूँ कि जैकी ने पहली बात मेंडरिन में इस एल्बम में गाया था. इससे पहले की उनकी एलबम्स अंग्रेजी, जापानी और केन्टोनीज़ में थीं. अब यह बताना भी ज़रूरी लग रहा है कि हांगकांग में केटोनीज़ बोली जाती है जबकि मेनलैंड चाइना के ज़्यादातर हिस्सों में मेंडरिन.






(Sarah) 
Transparent is my heart 
I long to share my emotions and affection with you 
But my heart has been hurt before. 
What sweet dreams I have and hate to wake. 

(Jackie) 
In dreams your eyes are so warm and tender. 
You understand my heart and my spirit. 
Please let me lean on you when I need you. 
Transparent is my heart 

(Sarah) 
The stars are as bright as the light in your eyes 
My heart is loneliest without you. 
Don't tell me it's too late for love. 
When I'm with you my heart is at peace. 
The tears won't flow anymore. 

(Jackie) 
Transparent is your heart 
I long to share my emotions and affection with you 

(Sarah) 
But my heart has been hurt before. 
What sweet dreams I have and hate to wake. 
Transparent is my heart 
I long to share my emotions and affection with you 
But my heart has been hurt before. 
What sweet dreams I have and hate to wake. 

(Jackie) 
In dreams your eyes are so warm and tender. 
You understand my heart and my spirit. 
Please let me lean on you when I need you. 
Listen to your heart and love me. 

(Sarah) 
The stars are as bright as the light in your eyes 
My heart is loneliest without you. 
Don't tell me it's too late for love. 
When I'm with you my heart is at peace. 
The tears won't flow anymore. 


शनिवार, 6 सितंबर 2008

राइनहार्ड मे की बच्चों से बातचीत

6टिप्पणियां
राइनहार्ड मे जर्मनी के प्रतिष्ठित गायक हैं जिन्होनें अपने गीतों के द्वारा लगभग हर विषय को आवाज़ दी है। वे अपने गीत खुद लिखते हैं और उनके गीतों में पर्याप्त काव्योचित गुण होते हैं।
जर्मनी, जहाँ पर बालीवुड और शाहरुख खान अपनी सशक्त पहचान बना चुके हैं वहाँ राइनहार्ड का अपनी खास आडियंस है। 1967 से लेकर आजतक वे लगभग हर दो साल में एक एलबम रिलीज़ करते रहे हैं। बरसों से शाकाहारी राइनहार्ड PETA के सदस्य हैं और उन्होनें इस विषय पर भी गाने लिखे और गाए हैं।
यह गीत Du bist ein Riese Max! बेहद काव्यात्मक अभिव्यक्ति और खूबसूरत संगीत के कारण मुझे बेहद पसंद है। मैं राइनहार्ड का एक दूसरा ही गीत आज पोस्ट करना चाहता था मगर मैनें देखा है कि जिस भाषा को लोग समझ नहीं सकते उसके गीतों को सुनने के लिये मेरे पोस्ट्स पर ज़्यादा लोग भी नहीं जुटते। यह निराशाजनक है मगर सच है। इसी वजह से मैनें इस गीत को, जोकि काफ़ी catchy है, आज पोस्ट करने का इरादा किया। गीत के बोलों के साथ मैनें उसका भावानुवाद भी नीचे लिख डाला है। आप खुद ही एक गीतकार के रूप में राइनहार्ड की कल्पनाशक्ति देख सकते हैं। यह गीत मैक्स नाम के एक प्रतीकात्मक बच्चे को संबोधित है। बाकी आप गीत पढ़कर समझ ही लेंगे।
Kinder werden als Riesen geboren,
Doch mit jedem Tag, der dann erwacht,
Geht ein Stück von ihrer Kraft verloren,
Tun wir etwas, das sie kleiner macht.
Kinder versetzen so lange Berge,
Bis der Teufelskreis beginnt,
Bis sie wie wir erwachs‘ne Zwerge
Endlich so klein wie wir Großen sind!
Du bist ein Riese, Max! Sollst immer einer sein!
Großes Herz und großer Mut und nur zur Tarnung nach außen klein.
Du bist ein Riese, Max! Mit deiner Fantasie,
Auf deinen Flügeln aus Gedanken kriegen sie dich nie!
Freiheit ist für dich durch nichts ersetzbar,
Widerspruch ist dein kostbarstes Gut.
Liebe macht dich unverletzbar
Wie ein Bad in Drachenblut.
Doch paß auf, die Freigeistfresser lauern
Eifersüchtig im Vorurteilsmief,
Ziehen Gräben und erdenken Mauern
Und Schubladen, wie Verliese so tief.
Du bist ein Riese, Max! Sollst immer einer sein!
Großes Herz und großer Mut und nur zur Tarnung nach außen klein.
Du bist ein Riese, Max! Mit deiner Fantasie,
Auf deinen Flügeln aus Gedanken kriegen sie dich nie!
Keine Übermacht könnte dich beugen,
Keinen Zwang wüßt‘ ich, der dich einzäunt.
Besiegen kann dich keiner, nur überzeugen.
Max, ich wäre gern dein Freund,
Wenn du morgen auf deinen Reisen
Siehst, wo die blaue Blume wächst,
Und vielleicht den Stein der Weisen
Und das versunkene Atlantis entdeckst!
Du bist ein Riese, Max! Sollst immer einer sein!
Großes Herz und großer Mut und nur zur Tarnung nach außen klein.
Du bist ein Riese, Max! Mit deiner Fantasie,
Auf deinen Flügeln aus Gedanken kriegen sie dich nie!





बच्चे बहुत कुछ लेकर पैदा होते हैं
उसके बाद हर दिन के साथ
खोता जाता है उनकी शक्ति का कुछ हिस्सा
हम सिखाते हैं उन्हें कुछ ऐसा जो कर जाता है उन्हें छोटा
बच्चे पहाड़ खिसकाते हैं
शैतानी खेल शुरु होने से पहले
पर अंतत: वे हम बड़ों जितने छोटे हो जाते हैं।

तुम बहुत बड़े हो, मैक्स! हमेशा ऐसे ही रहना
दिल बड़ा और खूब हिम्मत, बस छलावे के लिये छोटे दिखते हो
अपनी कल्पनाशक्ति के साथ तुम बहुत बड़े हो मैक्स!
तुम्हारे विचारों के डैने तुम्हें कभी अपने से अलग नहीं करेंगे।

तुम्हारी आज़ादी की जगह कुछ और नहीं ले सकता
विरोध तुम्हारी अनन्य शक्ति है
प्रेम तुम्हे पवित्र बनाता है
जैसे तेज़ाब में किया गया स्नान
मगर सम्हल कर रहना कि घात में हैं शिकारी
जो कब्र खोदते हैं और खड़ी करते हैं दीवारें
और अंधेरे गहरे कोने गढ़ते हैं

तुम बहुत बड़े हो, मैक्स! हमेशा ऐसे ही रहना
दिल बड़ा और खूब हिम्मत, बस छलावे के लिये छोटे दिखते हो
अपनी कल्पनाशक्ति के साथ तुम बहुत बड़े हो मैक्स!
तुम्हारे विचारों के डैने तुम्हें कभी अपने से अलग नहीं करेंगे।

कोई ताकत तुमको डिगा नहीं सकती
मैं नहीं जानता कोई विवशता जो तुम्हें बांध सके
कोई हरा नहीं सकता, सिर्फ़ यकीन जीत सकता है
मैं तुम्हारा दोस्त बनना चाहूँगा
कल जब तुम अपनी यात्रा पर निकलोगे
तुम देखोगे वे जगहें जहाँ नीले फूल खिलते हैं
और शायद पारस पत्थर
और खोजोगे डूबे हुए समंदर

तुम बहुत बड़े हो, मैक्स! हमेशा ऐसे ही रहना
दिल बड़ा और खूब हिम्मत, बस छलावे के लिये छोटे दिखते हो
अपनी कल्पनाशक्ति के साथ तुम बहुत बड़े हो मैक्स!
तुम्हारे विचारों के डैने तुम्हें कभी अपने से अलग नहीं करेंगे।

गुरुवार, 14 अगस्त 2008

नाना मौस्कौरि और दुनिया के गीत

4टिप्पणियां
दोस्तो,
यह गीत (There's a time, there's a time) मैनें आखरी बार करीब 10 साल पहले सुना था। सुना क्या था, एफ़ एम के सुनहरे दिनों में देर रात को रिकार्ड कर लिया था, मगर अपनी बेवकूफ़ी की वजह से खो भी दिया था। तब से लेकर आजतक लगातार इस गीत को ढूंढता रहा। यह भी नहीं मालूम था कि किसने गाया है। खैर इंटरनेट के दौर में यह कोई मुश्किल काम नहीं। मगर गीत मिलना फ़िर भी कठिन है।


नाना मौस्कौरि ग्रीस की मशहूर गायिका रही हैं, ऐसी गायिका जिन्होनें अपना ज़्यादातर काम अपने देश से बाहर किया है और योरोप की तकरीबन हर प्रमुख भाषा में गाया है। 1958 से लेकर 2007 तक वे संगीत के क्षेत्र में बनी रही हैं। वोकल कॉर्ड में खराबी इस गायिका के लिये वरदान साबित हुई है, जिसे आप उनकी आवाज़ में पहचान सकते हैं। यह ख़ामी उनकी आवाज़ को करिश्माई रूप से और भी कर्णप्रिय बनाती है।

उनका गाया यह गाना एल्विस प्रेस्लि के एक गाने की तर्ज पर है हालांकि मुझे नहीं मालूम कि पहले कौनसा गाना गाया गया था। वैसे गाने दोनों ही अद्भुत हैं। एल्विस का गीत भी भविष्य में पोस्ट किया जाएगा।
कई साल पहले जर्मनी में ग्रीस के बारे में एक डॉक्युमेंटरी बनी थी जिसके लिये नाना ने एक गीत गाया था, “White Roses from Athens”। मुझे यह गीत भी पसंद है। इसके अलावा नाना के जर्मन में गाए कुछ गीत भी मुझे बेहद पसंद हैं। आने वाले दिनों में उनके कुछ और गीत मैं यहां पोस्ट करूंगा, यदि उपलब्ध हो सके तो।
वैसे हिंट के लिये बता दूँ कि अगली पोस्ट एक मराठी भजन होगा जोकि पंडित भीमसेन जोशी ने गाया है।
एक अनुरोध: गीत को इअरफ़ोन या हैडफ़ोन लगाकर सुनें। बैकग्राउण्ड में बजने वाला संगीत गायक की आवाज़ से धीमा है इसलिये ठीक से सुनाई नहीं देता और उसके बगैर गाने का लुत्फ़ भी नहीं आएगा।




There's a time, there's a time,
Time for summer and for snow,
Time for love to grow,
And to end in lonely tears

There's a place I adore
That I fear I'll see no more
I will see no more
Though I live for a hundred years

There's a time for losing all you want
And a time for traveling on
But the hurt in my heart,
It goes on from day to day,
Will not go away,
Keeps on longing for what's gone

There's a time, there's a time
When a love is young and new
Heaven's painted blue
When we lay in the summer grass

For a time, for a time,
You were so in love with me
So, how was I to see
That the summer would pass?

Now, you ride the ocean, chase the stars
Underneath some far-away sky
And the hurt in my heart
Knows you're never coming home,
Never coming home
Till the day the sea runs dry

In my dreams, in my dreams,
You have left yourself behind
You caress my mind
When the nights grow dark and chill

Vagabond, vagabond
Always traveling beyond,
Where's the magic wand
That will bring you nearer still?

There's a time for holding to your dreams
And a time for starting a new
But the hurt in my heart,
It goes on from day to day,
Never goes away
For it's all I have left of you.

सोमवार, 4 अगस्त 2008

स्पेनी मैलोडी और ख़ूलियो का नाम

7टिप्पणियां
स्पेनिश-भाषी जगत में ख़ूलियो इग्लेसियास (Julio Iglesias) बहुत ही प्रसिद्ध एंव प्रिय नाम हैं। आप शायद उन्हें एनरिके इग्लेसियास (Enrique Iglesias) के पिता के रूप में जानें मगर स्पेनिश-भाषी दुनियां में बात बिल्कुल इसके विपरीत है। वहां लोग एनरिके को ख़ूलियो के पुत्र के रूप में जानते हैं। लातिन जगत में ख़ूलियो सबसे ज़्यादा बिकने वाले गायक हैं। एक बार ख़ूलियो ने कहा था कि मैं बिस्तर की बजाय स्टेज पर मरना पसंद करूंगा।
ख़ूलियो से मेरा परिचय मेरी पत्नी ने, जोकि दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पेनिश की स्टूडेंट और लेक्चरर दोनों ही रह चुकी हैं और होते-होते हिंदुस्तानी से ज़्यादा स्पेनिश हो गई हैं, हमारी डेटिंग के दिनों में करवाया। इस गुरु-गंभीर आवाज़ में ग़ज़ब का जादू है जो एकदम से किसी को भी बांध लेता है। मेरे साथ भी यही हुआ। एक ही बार में मैनें ख़ूलियो के सारे गाने सुन डाले।
यह गीत मुझे खासतौर पर इसलिये पसंद है क्योंकि यहाँ आवाज़ और संगीत एक-दूसरे के नए अर्थ प्रेषित करते प्रतीत होते हैं और एक-दूसरे के पूरक भी बन जाते हैं।





"Me Olvide De Vivir"

De tanto correr por la vida sin freno
Me olvidé que la vida se vive un momento
De tanto querer ser en todo el primero
Me olvidé de vivir los detalles pequeños

De tanto jugar con los sentimientos
Viviendo de aplausos envueltos en sueños
De tanto gritar mis canciones al viento
Ya no soy como ayer, ya no se lo que siento


Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir


De tanto cantarle al amor y la vida
Me quede sin amor una noche de un día
De tanto jugar con quien yo más quería
Perdí sin querer lo mejor que tenía


De tanto ocultar la verdad con mentiras
Me engañé sin saber que era yo quien perdía
De tanto esperar, yo que nunca ofrecía
Hoy me toca llorar, yo que siempre reía


Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir


De tanto correr por ganar tiempo al tiempo
Queriendo robarle a mis noches el sueño
De tanto fracasos, de tantos intentos
Por querer descubrir cada día algo nuevo


De tanto jugar con los sentimientos
Viviendo de aplausos envueltos en sueños
De tanto gritar mis canciones al viento
Ya no soy como ayer, ya no se lo que siento


Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir
Me olvidé de vivir


"I forgot to live"

I ran through this life so much without restraint
that I forgot that life is lived in a moment
I wanted so much to be the first one in everything,
that I forgot to live the small details.

I played so much with feelings
Living of applauses wrapped in dreams
I shouted so much my songs in the wind,
that I'm no longer as I was yesterday,
I don't know what I feel.

I forgot to live
I forgot to live
I forgot to live
I forgot to live

I sang so much to love and to life
that I was left alone one day's night
I played so much with whom I loved the most
that I unintentionally lost the best thing I had.

I sang so much to truth with lies
that I deceived, unaware that I was the one who was losing,
I expected so much, I who never offered,
that today it's my turn to cry, I who always laughed.

I forgot to live
I forgot to live
I forgot to live
I forgot to live

I ran so much trying to earn time from time
wanting to steal sleep from my nights
So many failures, so many tries,
wanting to discover something new every day.

I played so much with feelings
Living of applauses wrapped in dreams
I shouted so much my songs in the wind,
that I'm no longer as I was yesterday,
I don't know what I feel.

I forgot to live
I forgot to live
I forgot to live
I forgot to live

रविवार, 27 जुलाई 2008

रोमानियन - माल्दोवी गीत : तीन साल की क्लेओपेट्रा स्ट्राटन और तीस साल के सुर

5टिप्पणियां
तीन साल की बच्ची को एक परिपक्व (लगभग) गायिका के रूप में गाते देख मैं अचंभित रह गया था। क्लेओपेट्रा स्ट्राटन आज कोई छ: साल की है। रोमनिया - माल्दोव के मशहूर गायक पावेल स्ट्राटन की यह बेटी अचानक ही गायकी में उतर आई और प्रसिद्ध भी हुई। किसी की फ़ारवर्ड की हुई मेल से मेरा साबक़ा इस गायिका से पहली बार हुआ और तभी से मुरीद हूँ। अफ़सोस कि रोमानियन भाषा नहीं आती।

यह गीत उसकी पहली एलबम "La vârsta de trei ani" (इसका मतलब है "तीन साल की उम्र में") से है और गाने का शीर्षक "गित्ता" है। गित्ता लड़के का नाम है, इसे लड़की समझने की भूल न करें। जब यह गाया गया था तो क्लेओपेट्रा की उम्र तीन साल थी। किसी तरह गीत के बोलों का जुगाड़ मैनें कर लिया है और नीचे उसका अंग्रेज़ी तरजुमा भी दिया हुआ है हालांकि मैं नहीं जानता यह तरजुमा कितना सही है। वैसे संगीत की (कम से कम लोकप्रिय संगीत की) भाषा तो मुँह से ज़्यादा कानों की होती है तो तरजुमे की ज़रूरत किसे है?

आज इस हलकी-फुलकी पोस्ट का मज़ा लीजिये। भारी पोस्ट अगली बार तक के लिये स्थगित।




Hainutza sta in cui
Afara soare nu-i
Nimic nu-i bun pe camp
Ma gandesc la Ghita
Da' Ghita nu-i in sat
Eu m-am interesat
Imi pare ca-i plecat
Dupa hranita
Greu tare mi-i de greu
Vreu dar nu stiu ce vreu
Stiu ca si tu ma placi
Spune ghita ce tu taci
Ori vine un? du
Ori spune da ori nu
Eu ti rog nu ma-nerva
Ghita ce-i cu viata ta
Ghita te-astept diseara la portita
Langa portita de la scoala
Vino, dar numai nu veni cum vii tu
De obicei cu mana goala
Cine te mai asteapta ca si mine
O seara intreaga numai pe tine
Ghita arata-mi tu o fata care
Sa te iubeasca asa de tare

अंग्रेज़ी में यहाँ पढ़ा जा सकता है:

My coat is on the hook
The sun seems to be doomed
And nothing’s really good
I often think of Ghita
But Ghita’s not in town
I know I’ve asked around
It seems that he is gone
To get provisions
Hard it has been very hard
Want but don’t know what I want
Of me, I know you too are fond
Tell me Ghita what is up?
Or come or please go
Or tell me what to do
So please don’t make me mad
Ghita what’s up in your life?
Ghita I’ll wait for you my dear Ghita
Tonight at our place, do come
But when you come don’t come as you do
Usually, empty handed who else
Is gonna wait for you as I do?
A whole night, just for you my Ghita?
Show me just one other girl who
Can love you as much as I do
Ghita, I’ll wait for you my dear Ghita
Tonight at our place, do come
But when you come don’t come as you do
Usually empty handed who else
Is gonna wait for you as I do?
A whole night, just for you my Ghita?
Show me just one other girl who
Can love you as much as I do
 

प्रत्येक वाणी में महाकाव्य... © 2010

Blogger Templates by Splashy Templates