जर्मन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जर्मन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 6 सितंबर 2008

राइनहार्ड मे की बच्चों से बातचीत

6टिप्पणियां
राइनहार्ड मे जर्मनी के प्रतिष्ठित गायक हैं जिन्होनें अपने गीतों के द्वारा लगभग हर विषय को आवाज़ दी है। वे अपने गीत खुद लिखते हैं और उनके गीतों में पर्याप्त काव्योचित गुण होते हैं।
जर्मनी, जहाँ पर बालीवुड और शाहरुख खान अपनी सशक्त पहचान बना चुके हैं वहाँ राइनहार्ड का अपनी खास आडियंस है। 1967 से लेकर आजतक वे लगभग हर दो साल में एक एलबम रिलीज़ करते रहे हैं। बरसों से शाकाहारी राइनहार्ड PETA के सदस्य हैं और उन्होनें इस विषय पर भी गाने लिखे और गाए हैं।
यह गीत Du bist ein Riese Max! बेहद काव्यात्मक अभिव्यक्ति और खूबसूरत संगीत के कारण मुझे बेहद पसंद है। मैं राइनहार्ड का एक दूसरा ही गीत आज पोस्ट करना चाहता था मगर मैनें देखा है कि जिस भाषा को लोग समझ नहीं सकते उसके गीतों को सुनने के लिये मेरे पोस्ट्स पर ज़्यादा लोग भी नहीं जुटते। यह निराशाजनक है मगर सच है। इसी वजह से मैनें इस गीत को, जोकि काफ़ी catchy है, आज पोस्ट करने का इरादा किया। गीत के बोलों के साथ मैनें उसका भावानुवाद भी नीचे लिख डाला है। आप खुद ही एक गीतकार के रूप में राइनहार्ड की कल्पनाशक्ति देख सकते हैं। यह गीत मैक्स नाम के एक प्रतीकात्मक बच्चे को संबोधित है। बाकी आप गीत पढ़कर समझ ही लेंगे।
Kinder werden als Riesen geboren,
Doch mit jedem Tag, der dann erwacht,
Geht ein Stück von ihrer Kraft verloren,
Tun wir etwas, das sie kleiner macht.
Kinder versetzen so lange Berge,
Bis der Teufelskreis beginnt,
Bis sie wie wir erwachs‘ne Zwerge
Endlich so klein wie wir Großen sind!
Du bist ein Riese, Max! Sollst immer einer sein!
Großes Herz und großer Mut und nur zur Tarnung nach außen klein.
Du bist ein Riese, Max! Mit deiner Fantasie,
Auf deinen Flügeln aus Gedanken kriegen sie dich nie!
Freiheit ist für dich durch nichts ersetzbar,
Widerspruch ist dein kostbarstes Gut.
Liebe macht dich unverletzbar
Wie ein Bad in Drachenblut.
Doch paß auf, die Freigeistfresser lauern
Eifersüchtig im Vorurteilsmief,
Ziehen Gräben und erdenken Mauern
Und Schubladen, wie Verliese so tief.
Du bist ein Riese, Max! Sollst immer einer sein!
Großes Herz und großer Mut und nur zur Tarnung nach außen klein.
Du bist ein Riese, Max! Mit deiner Fantasie,
Auf deinen Flügeln aus Gedanken kriegen sie dich nie!
Keine Übermacht könnte dich beugen,
Keinen Zwang wüßt‘ ich, der dich einzäunt.
Besiegen kann dich keiner, nur überzeugen.
Max, ich wäre gern dein Freund,
Wenn du morgen auf deinen Reisen
Siehst, wo die blaue Blume wächst,
Und vielleicht den Stein der Weisen
Und das versunkene Atlantis entdeckst!
Du bist ein Riese, Max! Sollst immer einer sein!
Großes Herz und großer Mut und nur zur Tarnung nach außen klein.
Du bist ein Riese, Max! Mit deiner Fantasie,
Auf deinen Flügeln aus Gedanken kriegen sie dich nie!





बच्चे बहुत कुछ लेकर पैदा होते हैं
उसके बाद हर दिन के साथ
खोता जाता है उनकी शक्ति का कुछ हिस्सा
हम सिखाते हैं उन्हें कुछ ऐसा जो कर जाता है उन्हें छोटा
बच्चे पहाड़ खिसकाते हैं
शैतानी खेल शुरु होने से पहले
पर अंतत: वे हम बड़ों जितने छोटे हो जाते हैं।

तुम बहुत बड़े हो, मैक्स! हमेशा ऐसे ही रहना
दिल बड़ा और खूब हिम्मत, बस छलावे के लिये छोटे दिखते हो
अपनी कल्पनाशक्ति के साथ तुम बहुत बड़े हो मैक्स!
तुम्हारे विचारों के डैने तुम्हें कभी अपने से अलग नहीं करेंगे।

तुम्हारी आज़ादी की जगह कुछ और नहीं ले सकता
विरोध तुम्हारी अनन्य शक्ति है
प्रेम तुम्हे पवित्र बनाता है
जैसे तेज़ाब में किया गया स्नान
मगर सम्हल कर रहना कि घात में हैं शिकारी
जो कब्र खोदते हैं और खड़ी करते हैं दीवारें
और अंधेरे गहरे कोने गढ़ते हैं

तुम बहुत बड़े हो, मैक्स! हमेशा ऐसे ही रहना
दिल बड़ा और खूब हिम्मत, बस छलावे के लिये छोटे दिखते हो
अपनी कल्पनाशक्ति के साथ तुम बहुत बड़े हो मैक्स!
तुम्हारे विचारों के डैने तुम्हें कभी अपने से अलग नहीं करेंगे।

कोई ताकत तुमको डिगा नहीं सकती
मैं नहीं जानता कोई विवशता जो तुम्हें बांध सके
कोई हरा नहीं सकता, सिर्फ़ यकीन जीत सकता है
मैं तुम्हारा दोस्त बनना चाहूँगा
कल जब तुम अपनी यात्रा पर निकलोगे
तुम देखोगे वे जगहें जहाँ नीले फूल खिलते हैं
और शायद पारस पत्थर
और खोजोगे डूबे हुए समंदर

तुम बहुत बड़े हो, मैक्स! हमेशा ऐसे ही रहना
दिल बड़ा और खूब हिम्मत, बस छलावे के लिये छोटे दिखते हो
अपनी कल्पनाशक्ति के साथ तुम बहुत बड़े हो मैक्स!
तुम्हारे विचारों के डैने तुम्हें कभी अपने से अलग नहीं करेंगे।

सोमवार, 18 अगस्त 2008

दूसरे-तीसरे दशक के कॉमेडियन हार्मोनिस्ट्स

3टिप्पणियां
कॉमेडियन हार्मोनिस्ट्स जर्मनी का दूसरे-तीसरे दशक का मशहूर ग्रुप रहा है, इतना मशहूर कि आप उनका शुमार पिछली सदी के सबसे सफ़ल म्यूज़िक ग्रुप्स में कर सकते हैं। मगर साथ ही यह भी सच है कि नाज़ियों के उत्थान के बाद लगभग 1934 के आसपास इस ग्रुप को ज़बर्दस्ती ख़त्म कर दिया गया और इसके बाद धीरे-धीरे लोग उनके बारे में भूलते गए। 1975 में एबेनहार्ड फ़ेश्नर द्वारा इस ग्रुप पर डॉक्युमेंटरी बनाए जाने तक यह ग्रुप लोगों के मानस पटल से उतरा ही रहा।
1997 में इस ग्रुप पर एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई गई जिससे मुझे इस ग्रुप के बारे में पहली बार पता चला। मुझे इसे देखने का मौका तीन साल बाद मिला। मज़े की बात यह है कि फ़िल्म में ग्रुप के गाए गानों का ही प्रयोग किया गया है, उनकी रिकार्डिंग दोबारा नहीं की गई। फ़िल्म जर्मन में है मगर अमेरिका में भी लांच की गई थी और अन्य भाषाओं में भी डब की गई थी। यह ग्रुप अपने सफलता के दिनों में अमेरिका के लिये जाना पहचाना नाम था। छ: लोगों के इस ग्रुप ने अमेरिका में अपने कई प्रोग्राम किये थे और हॉलीवुड की कुछ फ़िल्मों में काम भी किया था। इन छ: लोगों में से तीन यहूदी थे और यही वजह थी कि नाज़ी ताकतों ने इस ग्रुप पर धीरे-धीरे पूर्णरूप से पाबंदी लगा दी थी जिसके बाद ग्रुप के यहूदी सदस्य देश छोड़ने को मजबूर हो गए थे।
छ: लोगों का मिलकर चला जादू अलग होने के बाद कभी दोबारा नहीं चला। अलग अलग तरह की गायन शैली और सुरों से जो वितान ये छ: लोग पैदा करते थे शायद वह एक की भी कमी पर नहीं बन पाया होगा। कारण जो भी रहे हों मगर सच यह है कि यह ग्रुप अद्भुत गीत गाता था और अर्थपूर्ण तो उस दौर के गीत होते ही थे।
नीचे गीत मैंने जर्मन में लिख छोड़ा है और साथ ही अपना मनचाहा अनुवाद भी। 





Irgendwo auf der Welt gibt's ein kleines bißchen Glück
und ich träum davon in jedem Augenblick.
Irgendwo auf der Welt gibt's ein bißchen Seligkeit
und ich träum davon schon lange, lange Zeit.
Wenn ich wüßt, wo das ist, ging ich in die Welt hinein,
denn ich möcht' einmal recht so von Herzen glücklich sein.

Irgendwo auf der Welt fängt mein Weg zum Himmel an,
irgendwo, irgendwie, irgendwann.
Ich hab' so Sehnsucht. Ich träum so oft:
Einst wird das Glück mir nah sein.
Ich hab' so Sehnsucht. Ich hab' gehofft:
Bald wird die Stunde nah sein.
Tage und Nächte wart' ich darauf.
Ich geb' die Hoffnung niemals auf.

Irgendwo auf der Welt gibt's ein kleines bißchen Glück
und ich träum davon in jedem Augenblick.
Irgendwo auf der Welt gibt's ein bißchen Seligkeit
und ich träum davon schon lange, lange Zeit.
Wenn ich wüßt wo das ist, ging ich in die Welt hinein,
denn ich möcht' einmal recht so von Herzen glücklich sein.
Irgendwo auf der Welt fängt mein Weg zum Himmel an,
irgendwo, irgendwie, irgendwann.
कहीं थोड़ी सी खुशी है
मैं अपलक उसके सपने देखता हूँ
किसी हिस्से में थोड़ा सा आनंद
मैं बरसों से उसे ढूंढ रहा हूँ
पता हो तो मैं वहां जाऊँ
कि मैं एक बार तहेदिल से खुश होना चाहता हूँ

दुनिया के किसी कोने से मेरे स्वर्ग का रास्ता फूटेगा
कहीं, कैसे न कैसे, कभी न कभी
चाह है मुझे, अक्सर सपना देखता हूँ
एक बार कामयाबी मिलेगी मुझे
इतना लालायित हूँ, उम्मीद है मुझे
वह घड़ी जल्द ही आएगी
दिन-रात इन्तज़ार करता हूँ मैं
और उम्मीद कभी नहीं छोड़ता

कहीं थोड़ी सी खुशी है
मैं अपलक उसके सपने देखता हूँ
किसी हिस्से में थोड़ा सा आनंद
मैं बरसों से उसे ढूंढ रहा हूँ
पता हो तो मैं वहां जाऊँ
कि मैं एक बार तहेदिल से खुश होना चाहता हूँ
दुनिया के किसी कोने से मेरे स्वर्ग का रास्ता फूटेगा
कहीं, कैसे न कैसे, कभी न कभी
 

प्रत्येक वाणी में महाकाव्य... © 2010

Blogger Templates by Splashy Templates